Live Khabar 24x7

CG Political : चुनाव हारने के बाद टीएस सिंहदेव का सामने आया बड़ा बयान, बोले – कांग्रेस का सर्वे फेल

December 4, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG Political : महज 94 वोट से हारने वाले डिप्टी सीएम और दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, पार्टी को यह चिंतन करना पड़ेगा कि सारे सर्वे भी फेल हुए और हम भी नहीं भांप पाए, हमें लग रहा था कि कांग्रेस की सरकार ज़रूर बनेगी… काम भी किया तभी हमें कुछ वोट मिले और क्या नहीं किया जिस कारण से वोट नहीं मिले। इस बार कांग्रेस का वोट प्रतिशत उतना ही रहा लेकिन भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है।

हार के बाद टीएस सिंहदेव ने किया ट्वीट – छत्तीसगढ़ और अंबिकापुर की जनता का जनादेश विनम्रता से स्वीकार करते हैं। विचारधारा, परिवर्तन और प्रगति का यह संघर्ष निरंतर चलता रहेगा। अंबिकापुर वासियों के साथ रिश्ता अटूट है, आपके स्नेह के लिए सदैव धन्यवाद। आपके हक़ की आवाज़ उठाने के लिए हमेशा की तरह आगे भी समर्पित रहूंगा।

RELATED POSTS

View all

view all