CG Political : BJP में हुआ अखंड लोकतंत्र पार्टी का विलय, AAP के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने भी थामा भाजपा का दामन
January 23, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Political : भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज अखंड लोकतंत्र पार्टी का विलय हो गया है। साथ ही आम आदमी पार्टी के पिछले हफ्ते इस्तीफा दे चुके सभी पदाधिकारी, विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता गण ने भाजपा का दामन थाम लिया है।
जिसमें आप के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिरी , पूर्व प्रदेश सचिव विशाल केलकर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग रवींद्र सिंह ठाकुर,एससी विंग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धरम भार्गव , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी विंग कमल कांत साहू,एसटी विंग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बसंत कुजूर, भाजपा में शामिल हुए l
वहीं आप से भाजपा में प्रवेश कर चुके पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर धोखा देने का आरोप भी लगाया थाl उनका कहना है कि INDIA गठबंधन में शामिल होकर धोखा दिया गया है। भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को बीजेपी का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश करायाl
RELATED POSTS
View all