CG Political : चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हांथ
November 1, 2023 | by livekhabar24x7.com
कवर्धा। CG Political : प्रदेश की राजनितिक में नेताओं और कार्यकर्ताओं के दल बदलने का सिलसिला जारी है। लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी राजनितिक दल अपना दम-खम आजमा रही है। इस बीच छत्तीसगढ़ में चुनाव को त्रिकोणी बनाने वाली आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बड़ी संख्या में ‘आप’ कार्यकर्ता आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं।
मंत्री अकबर के कार्यों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी के 17 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए. कांग्रेस में शामिल होने वालों को मंत्री अकबर ने गमछा पहनाकर स्वागत किया और सदस्यता दिलाई।
कांग्रेस में शामिल होने वाले युवाओं में तोलम मेरावी युवा जिला अध्यक्ष, पंचराम मरकाम युवा जिला संयुक्त सचिव, आत्माराम मरावी ब्लॉक कोषाध्यक्ष, दिलीप धुर्वे ब्लॉक उपाध्यक्ष, अनित पात्रे सेक्टर अध्यक्ष, सोनू मरावी, सेक्टर अध्यक्ष, मनोज धुर्वे, राहुल श्याम, निलेश टेकाम, शाखा साहू, मनोज टेकाम, राजूराम धुर्वे, प्रेम सिंह, गुरु दत्त धुर्वे, जगदीश मरावी, रवि कुमार टेकाम और बाल सिंग हैं. सभी ने आम आदमी पार्टी को छोडकर कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी मो. अकबर के समक्ष पार्टी में शामिल हो गए।
RELATED POSTS
View all