CG Political : मंत्री कवासी लखमा का बड़ा बयान, ‘मुझे मंत्री पद का लालच नहीं, मैं चाहता हूं आगे भी प्रदेश के मुख्यमंत्री बने भूपेश बघेल’
November 21, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Political : कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच आबकारी मंत्री कवासी लखमा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि टीएस सिंहदेव और दीपक बैज की अपनी-अपनी राय, लेकिन मेरी राय में आगे भी प्रदेश के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल को होना चाहिए। उन्होंने कहा कि, भूपेश बघेल देश के सबसे बढ़िया मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने आदिवासियों को लिए बहुत काम किया।
Read More : CG Political : पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का बड़ा दावा, बताया कितने सीटों पर जीत रही भाजपा
प्रदेश में फिर से कांग्रेस सरकार बनने पर मंत्री बनने के सवाल पर कवासी लखमा ने कहा कि मंत्री बनना कौन नहीं चाहता, मैं भी चाहता हूं, लेकिन ये हाईकमान तय करेगा। वो बोलेंगे तो मंत्री बनूंगा, दरी बिछाने को बोलेंगे, तो दरी बिछाऊंगा। मुझे मंत्री बनने का कोई लालच नहीं।
छत्तीसगढ़ में 48 लाख लोगों के वोट नहीं देने पर लखमा ने कहा कि शहर में काम नहीं हुआ, इसके जिम्मेदार मोदी अमित शाह हैं। छत्तीसगढ़ में मोदी, अमित शाह ने कुछ नहीं किया। ED-IT भेजकर व्यापारी वर्ग को परेशान किया।
RELATED POSTS
View all