CG Political : भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर घोटालों को लेकर बोला हमला, कार्यालय में उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री मोहन मरकाम और चुनाव आयोग आए नजर
October 12, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Political : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 5 साल के कार्यकाल में सामने आए घोटालों को लेकर आज भाजपा ने हमला बोला है। मीडिया कॉन्फ्रेंस में भाजपा ने कैंडी क्रश CM टाइटल के साथ पोस्टर प्रदर्शित किया। जिसमें अलग अलग स्टेज को प्रदर्शित किया गया। जिसमें ट्रांसफर घोटाला, dmf घोटाला, सहायक शिक्षक भर्ती घोटाला, शराब घोटाला, प्रधानमंत्री आवास घोटाला, महादेव ऐप घोटाला, PSC घोटाला, कोयला घोटाला, राशन घोटाला, गौठान घोटाला और गोबर घोटाला शामिल है।
इस कैंडी क्रश CM ने भ्रष्टाचार और घोटालों के हर लेवल को पार कर लिया है।
26 हज़ार करोड़ pic.twitter.com/vTiPuu9uQd
— Sanjay Shrivastavv (@SanjayCGBJP) October 11, 2023
इसके साथ मंच पर कोयला घोटाला को प्रदर्शित करने कैरियर बैग में कोयला रखा गया। शराब घोटाला को प्रदर्शित करने शराब की खाली बॉटल रखी गई। वहीं भाजपा कार्यालय में डिप्टी CM TS सिंहदेव, मोहन मरकाम, योजना आयोग नजर आए।
मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि महादेव एप की कैंडी विनोद वर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री ने खाया है। मोहन मरकाम दो महीने से दिखाई नहीं दे रहे है, तीन महीने का मंत्री बनकर कैंडी खा लिया है। छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है।
PSC भर्ती में एक साथ एक ही परिवार के 8 लोंगो की भर्ती किया गया है। पीएम आवास योजना जो प्रधनमंत्री मोदी की महत्वकांशी योजना है। इस योजना के माध्यम से भी प्रदेश के लोगों के साथ छालावा किया जा रहा है। संजय श्रीवास्तव ने शराब घोटाला में अनवर ढेबर का भी जिक्र किया।
RELATED POSTS
View all