CG Political : भाजपा के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा नहीं, कका अभी लम्बे समय तक BJP के छाती में दलेंगे मुंग
October 18, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Political : छत्तीसगढ़ में भाजपा सिर्फ धर्म-सम्प्रदायिकता और भय फैलाकर चुनाव लड़ना चाहती है। प्रदेश के नेता समेत कई केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ आकर भ्रम फैलाकर चले जाते हैं। ED के माध्यम से भी डराने-धमकाने की राजनीति कर रही हैं। भाजपा के पास मुद्दे नहीं बची है, इसलिए इस तरह कि झूठ फरेब कर रही हैं। यह बात कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं हैं।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा प्रदेश की फिजा खबर कर रही हैं। अगर भाजपा में साहस है तो बेरोजगारी कि बात करिये। प्रदेश के जनता के मुद्दों पर बात करिये।भाजपा के पास चुनाव लड़ने कोई मुद्दा नहीं हैं। वे सिर्फ ED के सहारे चुनाव लड़ना चाहती हैं।
Read More : CG Political : कांग्रेस का टिकट फॉर्मूला पड़ेगा खुद पर भारी! टिकट नहीं मिलने से विधायक नाराज, निर्दलीय चुनाव लड़ने खरीदा नामांकन फॉर्म
कांग्रेस प्रवक्ता ने हेमंत बिस्वा के दौरे को लेकर भी BJP को आड़े हाथो लिया। शुक्ला ने कहा कि, बिस्वा पहले अपने प्रदेश हालत देख लें। फिर छत्तीसगढ़ के बारे बोले। देश के भ्रष्टतम राजनेताओं में से हेमंत शर्मा एक है। उन्होंने आगे कहा कि हेमंत शर्मा में इतनी साहस नहीं कि लोगों से जुड़ी समस्या महगाई के बारे मे धान के बारे में बात करें, मजदूर को बारे में बात करे। इनको जनता और जनता के सुख दुख से नहीं है।
जो अपना प्रदेश नहीं संभाल पा रहे हेम शर्मा वह छत्तीसगढ़ में आकर बड़ी-बड़ी बाते कर रहे हैं। आप गूगल कर लीजिये देश का तीसरा सबसे ज्यादा जरीवाला राज्य आसाम है, आसान की रोजगारी दर 172 प्रतिशत से अधिक है, छत्तीसगढ़ बेरोजगारी दर 03 प्रतिशत है देश में कम वह छतीसगढ़ में बेजगारी की बात कर रहे हैं। बेरोजगारी पर मोदी से सवाल करने का साहस क्यों नहीं दिखा। आसाम देश में सबसे ज्यादा अपराधों वाला हाई क्राईम पाता राज्य है। महिलाओं के प्रति अपराधों में आसाम देश में प्रथम स्थान पर है।
उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में कोई शराब घोटाला नहीं हुआ है। भाजपा और ईडी षडयंत्र करके छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले की पटकथ लिखा है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में शराब के राजस्व में दुगुनी बढ़ोतरी हुयी है। कांग्रेस के राज में शराब का राजस्व 3200 करोड़ सालाना से बढ़कर 6000 करोड़ के लगभग पहुंच गया।
RELATED POSTS
View all