Live Khabar 24x7

CG Political : भाजपा सरकार ने ही भूपेश सरकार को दिए कई राष्ट्रीय अवार्ड, फिर भी PM को नहीं दिखता विकास, BJP तय करें कि मोदी जी झूठ बोलते हैं….?

October 7, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Political : कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही हर वर्ग के लिए काम किया। हर क्षेत्र में वादे से ज्यादा कार्य किया। किसानों की कर्जमाफी सरकार बनने के 10 दिन में किया, हमने किसानों को सशक्त बनाया। वनोपेज को नंबर का दर्जा दिलाया। भाजपा सरकार ने ही छत्तीसगढ़ को कई राष्ट्रीय अवार्ड दिए, लेकिन भाजपा को ये सब दिखाई नहीं दे रहा हैं। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी छत्तीसगढ़ आते है तब-तब झूठ बोलकर चले जाते हैं। तो भाजपा तय करें कि मोदी जी झूठ बोल रहे हैं….? यह बात कांग्रेस नेत्री राधिका खेड़ा ने रायपुर में राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही हैं।

उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि, 15 साल तक भाजपा के कुशासन में जमकर अपराध पनपे। छत्तीसगढ़ के छात्रों के साथ घोर अन्याय हुआ। रमन सरकार नहीं चाहती थी कि प्रदेश के बच्चे पढ़े क्योंकि वे जब पढ़-लिख लेते तो सरकार के सामने सवाल खड़े करते। इसीलिए कई सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए। जबकि भूपेश सरकार में 700 अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गये। जिसमें बच्चों को मुफ्त शिक्षा दिया जा रहा हैं। भाजपा ने हमेशा किसान को अंधेरे में रखा गया। इसके विपरीत कांग्रेस के पांच साल में छत्तीसगढ़ की दशा बदल गई।

भाजपा ने अपने काल में मिड डे मिल को भी बंद कर दिया। यहाँ तक की इसमें ख़राब खाना उपलब्ध कराया गया। जिससे कई छात्रों की मौते भी हो गई। भूपेश सरकार में बेरोजगारी दर में भी कमी आई है। आज बोरेबासी को विदेशों में स्थान दिया जा रहा है। गेड़ी को लोग भूल रहे थे। जिसे भूपेश सरकार ने देश-दुनिया में प्रसारित किया। आज रामवान पथ गमन को जान रहे है। सरकार की उपलब्धिया इतनी है कि गिनाना मुश्किल हो जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all