Live Khabar 24x7

CG Political : भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा ने सरकार के खिलाफ छेड़ा पोस्टर अभियान, अध्यक्ष सीमा साहू बोली – मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं के साथ छल किया

May 29, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Political : भारतीय जनता महिला मोर्चा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज राजधानी रायपुर में पोस्टर अभियान की शुरुआत की है। जिसमें रायपुर के भगत सिंह चौक से लेकर तेलीबांधा बीएसयूपी कॉलोनी तक अभियान के तहत पोस्टर चिपकाए गए हैं। यह पोस्टर दो हजार करोड़ के शराब घोटाले को लेकर एवं शराबबंदी को लेकर था।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा संतोष साहू ने कहा कि “मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी महिलाओं के साथ छल किया है, जिस तरीके से घोषणा पत्र में शराबबंदी की बात की गई थी और अब तक साढ़े 4 साल में शराबबंदी नहीं हो पाई है उस पर प्रदेश की महिलाए काफी ज्यादा आक्रोशित है। ”

बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोविंदा गुप्ता ने कहा कि “लगातार इस प्रकार के कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी चलाती रहेगी और इन मुद्दों को उठाती रहेगी।”

RELATED POSTS

View all

view all