Live Khabar 24x7

CG Political : भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पूछे कई तीखे सवाल…

October 30, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Political : कांग्रेस लगातार छत्तीसगढ़ मॉडल की बात कर रही है। तो क्या छत्तीसगढ़ में चल रहें अपराध पुरे देश में चलेगा? प्रदेश में महादेव ऐप्प के माध्यम से सट्टा चल रहा है। पीएसी में हुए भ्रष्टाचार किसी से छुपा नहीं है। छत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ हो रहें अपराध जगजाहिर हैं। यहां महिलाओं से अनाचार, सामूहिक बलात्कार हो रहे है। यहां तक की राजधानी के ASP ऑफिस के नीचे दो दिन तक लगातार अनचार होता रहा। लेकिन सरकार को कोई सुध नहीं हैं। लड़की हूँ लड़ सकती हूँ कहने वाली प्रियंका गांधी अब कहां गई ? यह बात भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने प्रेस वार्ता के दौरान कही हैं।

CG Political : शराबबंदी लागू क्यों नहीं हुई? 200 फूड प्रोसेसिंग प्लांट कहा है? राहुल गांधी से BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पूछे सवाल

उन्होंने आगे कहा कि जब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार थी तो विकास की गाथा गाई जा रही थी। सरकार ओर प्रसाशान मस्त रही है। उन्होंने राहुल गांधी के दौरे पर कहा कि ‘राहुल जी छत्तीसगढ़ मॉडल की बात कर रहें है। तो क्या प्रदेश में हो रहे अपराध ही कांग्रेस का मॉडल हैं? राहुल जी घोषणा वीर है। प्रदेश में दौरे कर रहे हैं, और घोषणाएं कर रहे है। लेकिन इन्होने पिछले चुनाव में किए गए घोषणाओं को भी पूरा नहीं किया।

RELATED POSTS

View all

view all