Live Khabar 24x7

CG Political : भाजपा का सावित्री जगत पर एक्शन, पार्टी से 6 साल के लिए किया निष्कासित

November 9, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG Political : भाजपा ने बागी प्रत्याशी पर निलंबन की कार्रवाई है। एक ओर गुरुवार को निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जगत ने आज घोषणा पत्र जारी किया। दूसरी ओर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कार्रवाई करते हुए बागी सावित्री जगत को पार्टी से 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया हैं।

निष्कासित आदेश में लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने आपको विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान रायपुर नगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ने के कारण भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जारी आदेश में रायपुर उत्तर से निर्दलीय चुनाव लड़ रही सावित्री जगत के अलावा खेदूराम साहू, रामबाई देवांगन, मुरली साहू, मिथलेश साहू, भगवती साहू के नाम शामिल हैं।

 

 

LIvekhabhar | Chhattisgarh News
LIvekhabhar | Chhattisgarh News
LIvekhabhar | Chhattisgarh News
LIvekhabhar | Chhattisgarh News
LIvekhabhar | Chhattisgarh News
LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all