CG Political : भाजपा का कांग्रेस पर कार्टून अटैक, लिखा – शहजादे राहुल गांधी खुद के गिरेबान में झांककर देखिए…
May 23, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। CG Political : लोकसभा चुनाव को लेकर राजनितिक दलों के बीच घमासान जारी है। कुछ फेज के मतदान के बाद सभी पार्टी सीना ठोककर जीत का दावा करने में लगी गई है। अब अगले चुनाव के चरण में राजनितिक पार्टियां अपनी आक्रमक रणनीति अपना रही है। इस बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर नजर आ रही है। वहीं भी कांग्रेस इस चुनाव में बैकफुट पर नजर आ रही है।
छत्तीसगढ़ भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस पर कार्टून अटैक किया है। जहां भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। सोशल मीडिया एक्स पर भारतीय जनता पार्टी ने कार्टून जारी किया है। जिसमें राहुल गांधी ये कहते हुए नजर आ रहे है कि छत्तीसगढ़ सरकार मीडिया को 1000 करोड़ रुपए देती थी। साथ ही पोस्टर में राहुल गांधी के अलावा विनोद वर्मा भी पोटली लेकर खड़े हुए नजर आ रहे है।
Read More : CG Political : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने किया वार रुम का गठन, इन्हें मिली जिम्मेदारी…
पोस्टर में विनोद वर्मा एक पोटली पकड़े दिख रहे है। जिसमें टेसू मीडिया लैब लिखा हुआ है। बता दें कि सिसोदिया ने लेटर बम में आरोप लगाया था कि अग्नवाल ने अपने मित्र और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनितिक सलाहकार विनोद वर्मा के बेटे की कंपनी टेसू मीडिया लैब गाजियाबाद को 5 करोड 89 लाख दिए। आरोप है कि जो पैसे दिए गए बिना प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रभारी महामंत्री की जानकारी के दिए गए।
RELATED POSTS
View all