Live Khabar 24x7

CG Political : भाजपा की सदस्यता अभियान कार्यशाला संपन्न, प्रदेश में दस लाख नए सदस्य बनाने का रखा गया लक्ष्य

August 20, 2024 | by Nitesh Sharma

BJP

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। CG Political : भाजपा की सदस्यता अभियान कार्यशाला संपन्न हो गई हैं। भाजपा ने राज्य में पिछले साल से ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कल से राज्य में जिला और फिर मंडल स्तर पर सदस्यता कार्यशाला होगी जिसमें पार्टी के सभी सदस्यों को सदस्यता का लक्ष्य दिया जाएगा। बीेजपी ने इस साल देशभर में 10 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

पार्टी की सदस्या अभियान कार्यशाला में प्रमुख रूप से राज्य के CM विष्णु देव साय, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू समेत सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव सहित मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read More : CG Political : 19 जुलाई को सीएम हाउस में भाजपा विधायक दल की बैठक! मानसून सत्र को लेकर तैयार होगी रणनीति

प्रदेश में दस लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

बताया जा रहा है कि पार्टी ने इस साल राज्य में दस लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्य के साय मंत्रिमंंडल के सभी सदस्यों के अतिरिक्त, राज्य के सभी सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों और अन्य नेताओं को लक्ष्य दिया जाएगा। सन् 2014 व 2019 में प्रदेश भाजपा की कुल सदस्य संख्या 31.45 लाख थी।

जिला और मंडल स्तर पर होगी सदस्यता कार्यशाला
कार्यशाला के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि सदस्यता कार्यशाला अब 22, 23 और 24 अगस्त को अलग अलग जिलों में में संपन्न होगी। इसके बाद 26, 27 और 28 अगस्त को मंडल स्तर पर सदस्यता कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस साल राज्य में पिछले साल की तुलना में ज्यादा सदस्य बनाए जाएगें।

RELATED POSTS

View all

view all