CG Political Breaking : कांग्रेस को लोकसभा से पहले बड़ा झटका, कांग्रेस के दो पूर्व MLA, कार्यकर्ता और छत्तीसगढ़ी कलाकार भाजपा में हुए शामिल
February 15, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Political Breaking : छत्तीसगढ़ की सियासी गलियारों में शोर शुरू हो चुका है। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले झटका लगा है। कांग्रेस के दो पूर्व MLA, कामगार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और कामगार राष्ट्रीय सचिव समेत सैकड़ों कांग्रेसियों ने बीजेपी प्रवेश किया है। CM विष्णुदेव साय ने भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।
यह दलबदल का होना बड़ा झटका इसलिए भी है कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ भ्रमण कर चुकी है। प्रदेश प्रभारी से लेकर कांग्रेस के नंबर 1 नेता इस वक्त दिल्ली में है, ऐसे में कांग्रेस के लिए उनके नेताओं का भाजपा में प्रवेश होना, खराब संकेत है। गुरुवार को भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कांग्रेस के दो पूर्व विधायक विधान मिश्रा और प्रमोद शर्मा ने बीजेपी में प्रवेश किया। वहीं कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पाण्डेय और राष्ट्रीय सचिव कामगार कांग्रेस सौरभ निर्वाणी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ी कलाकार मनमोहन सिंह ठाकुर ने भी बीजेपी के सदस्यता ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी को पार्टी का गमछा पहनाकर बीजेपी की सदस्यता दिलाई।
सीएम विष्णुदेव साय ने प्रवेश कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा, बीजेपी में प्रवेश करने वाले नेताओं का स्वागत है। पार्टी आपके सभी सुख-दुख के समय खड़ी रहेगी। आज बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ताओं की पार्टी है, सिद्धांतवादी पार्टी है। बीजेपी में लोकतंत्र है। कार्यकर्ता अपनी योग्यता के अनुसार बड़े बड़े पदों में पहुंचते हैं। पीएम मोदी आज विश्व के लोकप्रिय नेता है. पार्टी में लोकतंत्र है तभी विष्णुदेव साय जैसा छोटा कार्यकर्ता बड़े पद पर पहुंच सकता है।
सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास सबका प्रयास बीजेपी का वाक्य है। आज देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है. गांव, गरीब, किसान और मजदूर का विकास हो रहा है. पीएम मोदी का GYAN पर फोकस कर रखें हैं। पिछले 5 साल तक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी से जनता परेशान थी। भारी मतों के साथ जनता ने बीजेपी को जनादेश दिया, एक बड़ी जिम्मेदारी है। दो महीना में बड़े बड़े निर्णय लिए गए हैं। जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया है।
RELATED POSTS
View all