CG Political : बृजमोहन अग्रवाल पहले अपने गिरेबान में झांके, फिर लगाएं आरोप…
August 4, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Political : वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल इतने नासमझ है कि उन्हें अपने कुकर्म दिखाई ही नहीं देते। वे जब मन करे तब भूपेश सरकार पर घोटाले का आरोप लगा देते हैं। जबकि उनके शासन काल में जमकर घोटालेबाजी हुई हैं। पहले उन्हें अपने गिरेबान में झाकना चाहिए और फिर कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाना चाहिए। जिनके शासन काल में खुद 1600 करोड़ का घोटाला हुआ हैं उन्हें आरोप लगाने का जरा भी हक नहीं हैं। यह बात आज प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने प्रेस वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के भाजपा के नेता बार-बार राज्य पर अहसान जता रहे है कि राज्य केंद्र के सहयोग पर चल रहा है। आज भी पत्रकार वार्ता में भाजपा ने केंद्रीय सहायता पर अहसान जताया है। जबकि हकीकत है केंद्र, राज्य को देता कम है, राज्य से वसूलता ज्यादा है। छत्तीसगढ़ से केन्द्र को विभिन्न मदो से सेन्ट्रल, जीएसटी, इनकम टैक्स, पेट्रोलियम पदार्थों पर सेन्ट्रल एक्साईज, कोल वनन, आयरन और बाक्साईट टिन के खनन से तथा रेल भाड़ा से पिछले पांच वर्षों में 461908.66 करोड़ रु. वसूला है।
इन पांच वर्षों में राज्य के हिस्से में 192190.76 करोड़ रु. मिला। वसूली गयी राशि से 269717.93 कम मिला। इसमें भी विभिन्न मदों में केन्द्र राज्य के हिस्से का 55000 हजार करोड़ रू. अभी तक नहीं दिया है। कुल राशि राज्य को मात्र 137190.76 करोड़ ही मिली है। जितना केंद्र से मिला है उससे ज्यादा 1.70 लाख करोड़ तो कांग्रेस सरकार ने अकेले किसानों के ऊपर खर्च किया है।
उन्होंने आगे कहा कि विगत 5 वर्षों में केन्द्र से छत्तीसगढ़ को औसतन हर साल मिले मात्र 27438 करोड़ और छत्तीसगढ़ से केन्द्र द्वारा वसूली औसत हर साल 92382 करोड़ अर्थात छत्तीसगढ़ से कुल वसूली का 29.7 प्रतिशत ही छत्तीसगढ़ को मिला है। विगत 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ से केन्द्र द्वारा कुल वसूली का 70.3 प्रतिशत केन्द्र की मोदी सरकार के पास।
छत्तीसगढ़ उत्पादक राज्य है स्टील सीमेंट के उत्पादन में अग्रणी होनेके साथ ही कोयला, बॉक्साइट, आयरनओर और टीन के खनन में भी अग्रणी राज्य जीएसटी लागू होने से उत्पादक राज्यों को होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति 30 जून 2022 से बंद कर दी गई है लेकिन केंद्र की मोदी सरकार जीएसटी क्षतिपूर्ति के लिए लगाए जाने वाला है जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर 31 मार्च 2026 तक वसूलेगी। अर्थात वसूली मार्च 2026 तक जारी रहेगी लेकिन देनदारी 30 जून 2022 से बंद है?
RELATED POSTS
View all