Live Khabar 24x7

CG Political : CM भूपेश बघेल का शराबबंदी पर बड़ा बयान, बोले – शराबबंदी नहीं, नशाबंदी हो

June 7, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर : CG Political : छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश में शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिसे लेकर एक बार फिर सियासी पारा चढ़ गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं प्रदेश में शराबबंदी नहीं बल्कि नशाबंदी हो। इसके लिए समाज में वातावरण बनाना होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को मीडिया से चर्चा करते हुए साफ तौर पर कहा कि वो चाहते हैं कि प्रदेश में शराबबंदी नहीं, पूरी तरह नशाबंदी हो।

उन्होंने कहा कि ऐसा कोई काम नहीं करना चाहते हैं जिससे किसी की जान चली जाए। सीएम भूपेश ने आगे कहा कि शराबबंदी का आदेश देने में समय नहीं लगेगा। लेकिन शराबबंदी के असर को सोचना पड़ेगा। इसके लिए समाज में वातावरण बनाना पड़ेगा।

RELATED POSTS

View all

view all