Live Khabar 24x7

CG Political : CM भूपेश बघेल का रमन सिंह को खुला चैलेंज, बोले – हो जाए गेड़ी दौड़

July 19, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Political : विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे राजनितिक पार्टियां सार्वजनिक मंचो के साथ सोशल मीडिया पर भी हमलावर होते हुए नजर आ रही है। हाल में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि विरोधी मन मुंह चुचुवात हे, भारतीय जनता पार्टी ये दारी छत्तीसगढ़ मा विकास लात हे। जिसपर अब सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह को खुला चैलेंज कर दिया है।

Read More : CG Monsoon Vidhansabha : CM भूपेश बघेल ने पेश किया 6031 करोड़ का अनुपूरक बजट, सदन की कार्यवाही स्थगित

CG Political : सीएम बघेल ने रमन सिंह के इस ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा- very good-very good.. बहुत सही। धीरे-धीरे डॉक्टर साहेब सीख रहे हैं। संतोष है कि कम से कम भाजपा के लोग छत्तीगढ़िया संस्कृति को अपनाने लगे हैं। अभी आपके लोग भौंरा चलाते और गिल्ली खेलते भी दिखेंगे।

CG Political :  सीएम बघेल ने कहा कि उम्मीद है कि कभी खुद की भी वीडियो/फोटो डालेंगे। क्या कहते हैं @drramansingh जी, हो जाए गेड़ी दौड़ एक बार साथ में? वैसे भी प्रदेश में छत्तीगढ़िया ओलंपिक का माहौल है। जवाब का इंतजार रहेगा। जय छत्तीसगढ़ महतारी।

RELATED POSTS

View all

view all