CG Political : CM केजरीवाल और मान 16 को आएंगे छत्तीसगढ़, जगदलपुर में करेंगे बड़ी सभा को संबोधित
September 12, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Political : आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल तीसरी बार छत्तीसगढ़ आ रहे है। सीएम केजरीवाल और सीएम मान इस वबार बस्तर के जगदलपुर में बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं केजरीवाल की 10 गारंटी की आखिरी गारंटी जारी करेंगे। इससे पहले 2 जुलाई को बिलासपुर में आम आदमी पार्टी की बड़ी सभा हुई थी, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए थे।
AAP प्रदेश प्रभारी ने की उम्मीदवारों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री केजरीवाल और मान के दौरे से पहले आप के प्रदेश प्रभारी संजीव झा छत्तीसगढ़ पहुंचे हुए हैं। ‘आप’ के जारी बयान के अनुसार संजीव झा ने घोषित विधानसभा चुनाव के 10 उम्मीदवारों के साथ बैठक की। साथ ही बैठक में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक पहलुओं पर भी चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल या कहें ग्राउंड लेवल पर पार्टी द्वारा किए जा कार्यों की समीक्षा के साथ कार्यकर्ताओं को चुनावी विजयी मंत्र भी दिया।
Read More : CG Political : 3000 हजार कार्यकर्ताओं के साथ BJP में शामिल हुए IAS नीलकंठ टेकाम, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर दिलाएंगे सदस्यता, जानें किस सीट से लड़ेंगे चुनाव
बस्तर है चुनाव की चाबी
सभी राजनितिक पार्टियों की तरह आप पार्टी के लिए भी बस्तर चुनाव के नजरिए से महत्वपूर्ण हैं। सभी 90 विधानसभा सीटों में आप पार्टी अपने प्रत्याशियों को उतारेगी, लेकिन उसमें से प्रमुखता बस्तर संभाग को दिया जा रहा है। आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी भी बस्तर क्षेत्र से आते हैं। ऐसे में अरविंद केजरीवाल का जगदलपुर दौरा अहम माना जा रहा है।
तीन बड़े नामो ने थामा पार्टी का दामन
केजरीवाल के दौरे से पहले आप पार्टी के खेमे में तीन बड़े नाम जुड़े हैं। सक्ती जिले के कांग्रेस नेता चरणदास महंत के करीबी और जाने-माने समाजसेवी अनुभव तिवारी, कांकेर के रिटायर्ड डीएसपी डीएस डेहारी और धमतरी के भोजराज साहू ने ‘आप’ की सदस्यता ली हैं।
RELATED POSTS
View all