CG Political : 17 दिसंबर को दिल्ली जाएंगे सीएम साय, कैबिनेट गठन पर होगी दिग्गज नेताओं से चर्चा!
December 15, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Political : छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय ने बुधवार को शपथ लिया। साथ ही अरुण साव और विजय शर्मा ने डिप्टी सीएम के पद की शपथ ली। लेकिन कैबिनेट मंडल का ऐलान अभी तक नहीं किया गया हैं। फिलहाल कैबिनेट में कौन-कौन शामिल होगा इसकी चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में तेजी से चल रही है।
Read More : CG Political : कांग्रेस की निष्कासन कार्रवाई पर विधायक बृजमोहन का बड़ा बयान, कहा – भयभीत और डरी हुई है कांग्रेस पार्टी
इसी बीच खबर सामने आ रही हैं कि सीएम विष्णुदेव साय 17 दिसंबर को दिल्ली जाएंगे। जहां मंत्रिमंडल को लेकर बीजेपी के बड़े नेताओं से चर्चा हो सकती है। जिसके बाद कैबिनेट का गठन हो सकता हैं। वहीं कयास लगाये जा रहे हैं कि विधानसभा सत्र से पहले मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हो सकता है। राज्य में मुख्यमंत्री समेत 13 नेता कैबिनेट में शामिल हो सकते है।
RELATED POSTS
View all