Live Khabar 24x7

CG Political : आज फिर होगी कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक, जारी हो सकती है प्रत्याशियों की पहली लिस्ट…

October 10, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Political : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। वहीं BJP ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। इसी बीच आज एक बार फिर कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक होने जा रही है।

Read More : CG Political : सीएम बघेल का दिल्‍ली दौरा, कांग्रेस प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट को लेकर कही ये बड़ी बात

मिली जानकारी के अनुसार, सीएम हाउस में आज दोपहर तीन बजे कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में सीएम भूपेश, TS सिंहदेव, प्रभारी कुमारी सैलजा, दीपक बैज, विस अध्यक्ष चरणदास महंत शामिल होंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक के बाद कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की सूची कभी कभी जारी कर सकती है।

आपको बता दें कि 7 नवंबर को पहले चरणों पर 20 सीटों पर मतदान होगा, तो दूसरे चरणों पर 17 नवंबर को 70 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। वहीं अब लगातार उम्मीदवारों की सूची जारी होना शुरू हो गई है।

RELATED POSTS

View all

view all