Live Khabar 24x7

CG Political : कोंग्रस को लगा झटका! चुनाव से पहले जिला अध्यक्ष ने थामा JCCJ का हाथ

October 23, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

पेंड्रा। CG Political : कांग्रेस को विपक्षियों से कम, अपनों के दिए जख्म को भरना है। टिकट प्रक्रिया में सामने आए नामों से बाकी दावेदारों में नाराजगी है। जिससे अब वह दूसरी पार्टी की ओर रुख कर रहे हैं। मुंगेली जिला अध्यक्ष सागर सिंह ठाकुर ने बगावत कर दी है। पार्टी के साथ 10 साल से जुड़े हैं। ऐसे में टिकट नहीं मिलने से नारजगी के बाद ये फैसला लिया।

सोमवार को सागर सिंह ठाकुर ने अमित जोगी और रेणु जोगी के समक्ष जेसीसी में प्रवेश कर लिया है। जल्द ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे देंगे। दरअसल, सागर सिंह ठाकुर ने टिकट बंटवारे में अनदेखी के चलते जेसीसीजे एंट्री ली है। वे लोरमी विधानसभा से जेसीसीजे के प्रत्याशी होने जा रहे हैं। सागर ने खुद को निष्ठावान कार्यकर्ता और कांग्रेस को छल कपट करने वाला बताया है।

RELATED POSTS

View all

view all