CG Political : अपनों के बीच भरोसा खो चुका है कांग्रेस, तभी भारी-भरकम मतों से जीतने वाले विधायकों का कटा टिकट
October 27, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Political : चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में अंतरकलह जारी हैं। कांग्रेस ने भारी भरकम वोटो से जितने वाले नेताओं के टिकट काट दिए। कांग्रेस अपनों के बीच भरोसा खो दिए है। जिसके कारण पार्टी के नेता बागी हो रहें है। और दूसरे पार्टी से और निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रहें है। यह बाद पूर्व विधायक विमल चोपड़ा ने रायपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही हैं।
इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पांच साल में कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया है। इनके राज में जमकर घोटाले हुए हैं। कांग्रेस ने रायपुर को खोदापुर बना दिया है। अब आलम यह है कि विकास 30 साल पीछे चला गया है। उन्होंने आहे कहा कि दूसरे राज्य को बिजली सप्लाई करने वाले प्रदेश में पिछले पांच साल में एक मेगावाट विद्युत् उत्पादन नहीं हुई है।
Read More : CG Political Drama : भाजपा में बड़े भीतर घात के संकेत, पूर्व MLA देवजी भाई पटेल ने BJP के नाम से नामांकन खरीदा
किसान ऋण में भाजपा ने राहत दी थी। किसानों को दिए जानें वाले ऋण को 14 फिसदी से जीरो किया था। भाजपा ने ही गांव-गांव को शहरों से जोड़ने के लिए सडक बनाये। जिससे लोगों को आवा-जाहि में आसानी हुई। लेकिन कांग्रेस ने सिर्फ इसका उपयोग किया। कांग्रेस ने अपने 5 साल के कार्यकाल में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं बनवाये हैं। जबकि केंद्र की मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ को केंद्र ने सात नये मेडिकल कॉलेज दिए है। वहीं कई मेडीकल कॉलेज अधूरे पड़े है। जो कांग्रेस की असफलता है।
RELATED POSTS
View all