Live Khabar 24x7

CG Political : कांग्रेस का घोषणा पत्र आज होगा जारी, राजधानी से कुमारी शैलजा, तो राजनांदगांव से CM भूपेश करेंगे लॉन्च, एक नजर अबतक की घोषणाओं पर…

November 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG Political : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीख बिलकुल करीब है। भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र जारी होने के बाद राजनीतीक खलबली मची हुई है। इस बीच आज यानी रविवार को कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी होने वाला है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस का हर वर्ग से हजारों सुझाव मिले हैं, जिन्हें कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा रविवार को दोपहर दो बजे रायपुर से कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करेंगी। सभाग स्तर पर सभी वरिष्ठ नेताओं को लॉन्चिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुमारी सेलजा रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगाव, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर, उप मुख्यमंत्री सिंहदेव सरगुजा, वरिष्ठ नेता डॉ. चरण दास महंत बिलासपुर और ताम्रध्वज साहू दुर्ग और घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष मो अकबर कवर्धा से घोषणा पत्र जारी करेंगे।

एक नजर अबतक की घोषणाओं पर :-

1. सिलेंडर पर 500 की सब्सिडी, घर की महिला के बैंक खाते में दी जाएगी।
2. 200 यूनिट तक बिजली फ्री अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक फ्री बिजली।
3. महिला स्व सहायता समूहों और सक्षम योजना के तहत लिए गए ऋण माफ।
4. आगामी सालों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना।
5. राज्य के सभी सरकारी स्कूलों को स्वामी ने आत्मानंद इंग्लिश और हिंदी मीडियम स्कूलों को अपग्रेड करेंगे।
6. छत्तीसगढ़ के निवासियों को सड़क दुर्घटना और अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत फ्री इलाज।
7. परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6600 से ज्यादा वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर शास्ती और ब्याज के कर्ज माफ।
8. राज्य के किसानों से तीवरा को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।
9. हर साल लघु वनोपज की एमएसपी पर मिलेंगे अतिरिक्त 10 रुपए।
10. प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी।
11. किसानों का कर्ज माफ।
12. 17 लाख परिवारों को मिलेगा आवास।
13. जाति जनगणना।
14. सरकारी स्कूलों केजी से लेकर पीजी तक फ्री शिक्षा।
15. तेंदूपत्ता संग्राहकों को हर साल मिलेगा 4000 रूपये बोनस।
16. डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा।
17. भूमिहीन मजदूरों को मिलने वाली 7000 की राशि बढ़ाकर 10 हजार तक की जाएगी।

RELATED POSTS

View all

view all