Live Khabar 24x7

CG Political : कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 8 सितंबर को आएंगे छत्तीसगढ़, पूर्व मुख्यमंत्री के गढ़ में करेंगे सभा को संबोधित

September 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

CG Political, Livekhabar24x7

 

रायपुर। CG Political : छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनितिक पार्टियों की तैयारी तेज हो चुकी है। सियासी गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो चुका है। सभी शीर्ष नेताओं का दौरा जारी है। इस बीच कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे दोबारा छत्तीसगढ़ आने वाले है।

CG Political :8 सितंबर भरोसे के सम्मलेन में शामिल होने जा रहे है। इससे पहले जब वह छत्तीसगढ़ आए थे तब मुख्यमंत्री बघेल की खूब तारीफ़ की थी। उन्होंने बघेल को अलादीन का चिराग भी कहा था।\

Read More : CG Politics : भाजपा को लगा बड़ा झटका, 100 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

CG Political : इस दिन आ रहे है कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

CG Political : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के बड़े दलित नेता माने जाते हैं। इससे पहले बस्तर में भरोसे के सम्मेलन में शामिल होने खड़गे छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। इस बार वह डॉ. रमन सिंह के विधानसभा क्षेत्र के ठेकाव में बड़ी जनसभा को सम्बोधित करने जा रहे है।

इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सहित राज्य का मंत्रिमंडल मौजूद रहेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। प्रशासनिक अफसरों ने आज सुबह ठेकवा पहुंचकर स्थल चयन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है।

 

 

RELATED POSTS

View all

view all