Live Khabar 24x7

CG Political : कांग्रेस ने सिर्फ सत्ता के लिए किया राज, पार्टी में मची हुई है भगदड़

December 18, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Political : छत्तीसगढ़ करारी हार के बाद कांग्रेस में पूर्व विधायक और चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों का इस्तीफा सामने आ रहा है। इस पर भाजपा के पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मुझे लगता है कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। कांग्रेस ने सत्ता के लिए राज किया है, सेवा के लिए नहीं। वह परेशान हैं, हलाकान हैं। विधायक और पूर्व विधायकों को लग रहा है कि अब सरकार नहीं है तो हमारा जीवन कैसे चलेगा, इसलिए वह कांग्रेस से भाग रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस का हमेशा एक ही उद्देश्य रहता है कि पैसे आने चाहिए वो चाहे किसी भी तरीके से आए। इसी कारण से सभी नेताओं ने अपने जेब भर लिए हैं।

Read More : CG Political : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से दिया त्यागपत्र, खुद बताई वजह

RELATED POSTS

View all

view all