Live Khabar 24x7

CG Political : विकास तभी संभव, जब सुरक्षा का माप दंड हो पूरा, जिस पर कांग्रेस उतर रही खरा…

November 3, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Political : क़तर में भारत के 8 सेवानिर्वीत अधिकारियो को सजा सुना दिया गया। ये नौसेना अधिकारियो को भारत सरकार ने कई बार सम्मानित भी किया हैं। भारत सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है। इन अधिकारियो पर क्या आरोप है? भाजपा द्वारा जानने का कोई प्रयास तक नहीं किया जा रहा हैं। ये सीधा-सीधा मसकुलर नेशनलिस्म से जुड़ा हुआ है। यह बात कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने राजधानी रायपुर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने भाजपा को क़तर- चाइना समेत अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे और नक्सलवाद के मुद्दों पर घेरा हैं।

उन्होंने आगे कहा कि विकास तभी हो सकता है। जब प्रदेश में सुरक्षा का माप दंड पूरा हो। छत्तीसगढ़ में जब 15 साल से भाजपा की सरकार थी तो प्रदेश में नक्सलवाद बढ़ा है, जो 14 जिलों में फ़ैल गया। लेकिन कांग्रेस सरकार बनते ही भूपेश बघेल के नेतृत्व में नक्सली की समस्या में 52 फीसदी की कमी आई है।

Read More : CG Political : किसी ने नहीं की वीडियो के साथ छेड़छाड़, दबाव के चलते जयराम रमेश ने बदला बयान

उन्होंने आगे कहा कि जो स्कूल बीजेपी के समय बंद किये गये थे। उन्हें कांग्रेस सरकार ने खोलने का काम किया गया। स्वामी आत्मानन्द स्कूलों के माध्यम से अंग्रेजी शिक्षा मुफ्त दी जा रही है। डर और भय से प्रदेशवासियो को निजात मिला है। छत्तीसगढ़ की अमन और शांति को बरकरार रखने के लिये प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस की जरुरत हैं। और हमें पूर्ण भरोसा हैं कि इस बार फिर कांग्रेस की सरकार बनने जा रही हैं।

RELATED POSTS

View all

view all