Live Khabar 24x7

CG Political : छत्तीसगढ़ से जुड़े हो सकते है धीरज साहू के तार! सोनिया और राहुल के क्यों नहीं खुलते मुंह…

December 9, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Political : इनकम टैक्स विभाग ने ओडिशा और झारखंड में कई जगहों पर छापेमारी कर कांग्रेस के सांसद धीरज साहू के यहां से 200 करोड़ रुपये से अधिक नकद बरामद किया है। जिसे गिनत-गिनते नोट गिनने वाली मशीन भी ख़राब हो गई। इस मामले पर छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता केदार कश्यप ने भाजपा के प्रचंड जीत के बाद राजधानी रायपुर के भाजपा कार्यालय ‘एकात्म परिसर’ में आयोजित पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा हैं।

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी घोटालेबाजों की पार्टी हैं। कांग्रेस पार्टी धीरज साहू जैसे भ्रष्टाचारी को हमेशा सम्मानित करती है। लेकिन जनता इन अत्याचारियों को सबक सीखना जानती हैं। और हाल ही में हुए छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश चुनाव में कांग्रेस को नकार दिया हैं। छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां कांग्रेस ने जमकर लूट मचाई और लोगों के पैसों का दुरुपयोग किया गया।

उन्होंने आगे कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकार बनती हैं। वहां-वहां जनता की कमाई को लूटने का काम कांग्रेस करती हैं और अपने राष्ट्रिय नेताओं की एटीएम की तरह कार्य करती हैं। जब भी जनता के पैसों को सोनिया और राहुल गांधी को पहुंचाने की बात कहीं गई हैं आज तक इन्होने कभी भी इस पर जवाब नहीं दिया हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब तो सोनिया और राहुल के मुँह में लड्डू भी नहीं और और ना ही सत्ता! ऐसे में वे काफी फुर्सत हैं। अब तो उन्हें इस बारे में जवाब दे देना चाहिए।

Read More : CG Political : जोर से मिर्ची लगने वाले बयान पर डॉ. रमन सिंह का पलटवार, कहा – कांग्रेस को जीत मिली तो कोई गड़बड़ी नहीं, लेकिन हारे तो शंका, कुशंका

 

लेकिन जनता ने उन्हें सत्ता की खुर्सी ने नीचे उतार दिया हैं और भाजपा को छत्तीसगढ़ की कमान दे दी हैं। भारतीय जनता पार्टी आम लोगों की पार्टी हैं। जल्द ही प्रदेश में सरकार और मंत्रिमडल का गठन हो जाएगा। और जल्द की जनता के सारे हितों को ध्यान में रखते हुए। किए गए वादों को पूरा करने का प्रयास करेगी।

धीरज साहू का छत्तीसगढ़ कनेक्शन
केदार कश्यप ने कहा कि धीरज साहू का कारोबार शराब से जुड़ा हुआ है। वहीं छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले हुए हैं। ED के अनुसार यहां 2200 करोड़ रुपये की गड़बड़ी हुई हैं। ऐसे में यह स्पष्ट है की धीरज साहू के तार छत्तीसगढ़ से जुड़े हो सकते हैं। जैसे ही भाजपा सरकार का गठन होगा वैसे ही इन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जाएगी।

RELATED POSTS

View all

view all