CG Political : बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे पर डॉ. रमन सिंह का बयान, कहा – विधानसभा में खलेगी उनकी कमी, लेकिन बड़े सदन पहुंचने की है खुशी
June 17, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। CG Political : छत्तीसगढ़ के रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज अपने विधायकी पद से इस्तीफा दे दिया है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बृजमोहन ज़ी ने विधिवत तरीके से विधायक पद से इस्तीफा दिया है। उनका इस्तीफा तुरंत स्वीकृत कर लिया गया है।
उनके बड़े सदन में जाने की खुशी भी है। उनके रहने से विधानसभा भरा-भरा लगता है और पूरे विधानसभा को उनकी उपस्थिति का एहसास होता है। वे विद्वता के साथ बात प्रस्तुत करते हैं। सभी नए विधायकों को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। लेकिन उनकी कमी भी हमें महसूस होगी।
आगे कहा दिल्ली जा रहे हैं तो एक बड़े पद की ओर आगे बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ की बातों को दिल्ली के हाउस में रखने का मौका मिलेगा। केंद्रीय मंत्रियों के बीच जाकर छत्तीसगढ़ की आवश्यकताओं को बताने का अवसर मिलेगा। कांग्रेस द्वारा ऑफर दिए जाने पर उन्होंने कहा कि, कांग्रेस को पता नहीं क्या हो गया है। जिस प्रकार के बयान बाजी हो रही है ऐसा लगता है कि, वे संतुलन खो बैठे हैं।
RELATED POSTS
View all