CG Political Drama : भाजपा में बड़े भीतर घात के संकेत, पूर्व MLA देवजी भाई पटेल ने BJP के नाम से नामांकन खरीदा
October 26, 2023 | by livekhabar24x7.com
Raipur : CG Political Drama : 15 साल बाद बैक फुट पर चली गई भाजपा में फिर बड़े घात के संकेत है. हाई प्रोफाइल सीट धरसीवा में भाजपा के लिए बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. पार्टी ने इस बार धरसीवा से पद्मश्री अनुज शर्मा को प्रत्याशी बनाया है.
ऐसे में लगातार तीन बार के विधायक देवजी भाई पटेल की टिकट कट गई है. लिस्ट जारी होने के बाद से ही कार्यकर्ताओं में नाराजगी खुले तौर पर बाहर आ रही थी.
राजनीतिक गलियारों में हलचल फिर बढ़ गई जब गुरुवार को देवजी भाई पटेल ने भाजपा के नाम से नामांकन पत्र खरीदा. हाल ही में सोशल मीडिया पर देवजी भाई पटेल की प्रोफाइल बायो में लिखा हुआ पदनाम हटाकर धरसींवा का सेवक लिख दिया. BJP से नाराज़गी को लेकर देवजी भाई पटेल ने इनकार किया.
आगे कहा, यह पार्टी मेरी मां है. मैं निष्ठावान कार्यकर्ता हूं. मैंने ईमानदारी से काम किया है. धरसींवा सीट से मैं लगातार तीन बार विधायक चुना गया. क्या कोई अपनी मां से नाराज हो सकता है.
RELATED POSTS
View all