CG Political : ‘बहुत हुआ सट्टे का खेल, बाय-बाय भूपेश बघेल…’, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर बोला हमला

Spread the love

रायपुर। CG Political : आज केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर छत्तीसगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजधानी स्थित एकात्म परिसर में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा, झूठे दावे-झूठे वादे, कांग्रेस के नहीं नेक इरादे। भूपेश बघेल भाग रहे हैं। बहुत हुआ सट्टे का खेल, बाय-बाय भूपेश बघेल।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मातृ शक्ति को 500 रुपए महीना देंगे कहा था, नहीं दिया। 500 रुपए में सिलेंडर देंगे कहा था, नहीं दिया। पूर्ण शराबबंदी नहीं की। 5 सालों में लाखों युवाओं को रोजगार नहीं दिया। छात्रों को परिवहन की सुविधा देने का वादा किया था, नहीं दिया। जमीन देंगे, घर देंगे कहा था, नहीं किया। पीएससी में युवाओं के साथ खिलवाड़ किया। गोठान में गड़बड़ी की है। महादेव को भी नहीं छोड़ा।

Read More : CG Political : बृजमोहन अग्रवाल ने CM बघेल को दी खुली चुनौती, बोले- जहां से चाहे वहां से मुझसे चुनाव लड़ ले…

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पहला राज्य नहीं है। मैं हिमाचल प्रदेश से आता हूं। उन्होंने हिमाचल की जनता को ठगा। 11 महीने से मुंह दिखाने नहीं आए। हिमाचल प्रदेश की 23 लाख महिलाएं इंतजार कर रही हैं। एक लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही थी, नहीं दी पाई। कांग्रेस फेल, कांग्रेस की गारंटी फेल। सोनिया जी कुछ बोलती नहीं हैं। छत्तीसगढ़ से लेकर हिमाचल से लेकर कर्नाटक तक इनकी गारंटी नहीं रही। छत्तीसगढ़ की भोली-भाली जनता को बचाओ। कांग्रेस की झूठी गारंटी से बचाओ।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *