Live Khabar 24x7

CG Political : कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक कल, प्रभारी कुमारी सैलजा और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन रहेंगे मौजूद

December 12, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Political : छत्तीसगढ़ विधानसभा संपन्न होने के बाद कांग्रेस ने विधायक दल की पहली बैठक बुलाई है। कांग्रेस के 35 नवनिर्वाचित विधायक की बैठक बुधवार को दोपहर 2 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में होगी। इस बैठक में कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन भी शामिल होंगे।

नेता प्रतिपक्ष का हो सकता हैं चयन

कांग्रेस सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पार्टी के भीतर नेता प्रतिपक्ष के लिए जिन नामों की चर्चा चल रही है उनमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और सक्ति विधायक डॉ चरणदास महंत, पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल और दलेश्वर साहू और भोलाराम साहू का नाम शामिल है।

 

RELATED POSTS

View all

view all