Live Khabar 24x7

CG Political : पूर्व CM भूपेश बघेल आज दाखिल करेंगे नामांकन, जनसभा को भी करेंगे संबोधित, नेता प्रतिपक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

April 2, 2024 | by livekhabar24x7.com

bhupesh-baghel-65e6ae207bba0

 

रायपुर। CG Political : आज राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व CM भूपेश बघेल आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे, जहां शहर के स्टेट स्कूल में सभा का आयोजन के साथ ही रैली निकाली जाएगी। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।जानकारी के अनुसार भूपेश बघेल आज सुबह 11:30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर वह अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

Read More : CG Political : लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की टीम में बड़ा इजाफा, 2 हजार से अधिक लोगों ने थामा पार्टी का दामन, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिलाई सदस्यता

राजनांदगांव लोकसभा सीट से भूपेश बघेल के उतरने के बाद लड़ाई हाई प्रोफाइल होते दिख रही हैं। इस सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता हैं। वहीं भाजपा ने सांसद संतोष पांडेय को प्रत्याशी नियुक्त किया हैं। ऐसे में राजनांदगांव में भूपेश के एंट्री के बाद भाजपा की जीत की राह आसान नहीं होने वाली हैं।

RELATED POSTS

View all

view all