CG Political : पूर्व MLA ने माना कांग्रेस हाईकमान का निर्देश, अब नहीं भरेंगे नामांकन
October 27, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Political : छत्तीसगढ़ की हाई प्रोफाइल सीट धमतरी में प्रत्याशी के ऐलान के बाद से गुटबाजी देखने को मिल रही है। इस बार अपनी दावेदारी पेश कर रहे पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा की पार्टी ने टिकट काट दी। जिससे वह नाराज चल रहे है। माना जा रहा था कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। अटकलों का बाजार तब गर्म हो गया जब गुरमुख सिंह होरा ने नामांकन पत्र खरीद लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धमतरी विधानसभा सीट पर प्रत्याशी चयन को लेकर पुनर्विचार के संकेत मिल रहे है। पार्टी ने इस सीट से ओंकार साहू को मैदान में उतारा है। बगावत की दिशा में नजर आ रहे गुरमुख सिंह होरा ने अब अपना फैसला बदल लिया है। गुरुमुख सिंग होरा आज नामांकन दाखिल करने वाले थे। लेकिन हाई कमान के निर्देश के बाद वह अब नामांकन नहीं भरेंगे।
RELATED POSTS
View all