CG Political : भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक केशव चंद्रा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने दिलाई सदस्यता…
March 18, 2024 | by livekhabar24x7.com
सक्ति। CG Political : लोकसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद सभी राजनीतिक पार्टियों में उथल-पुथल मची हुई हैं। साथ ही दल-बदल का दौर जारी हैं। आज ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी माने जाने वाले सैयद जफ़र ने BJP का दामन थाम लिया हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ में भी 2 बार के विधायक रहे केशव चंद्रा भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने उन्हें सदस्यता दिलाई।
बता दे कि, आज जैजैपुर में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी उपस्थित थे। इस दौरान बहुजन समाज पार्टी से दो बार के विधायक रहे केशव चंद्रा को सदस्यता दिलाई गई।
Read More : CG Political : हाई हुआ सियासी पारा, पूर्व सीएम बघेल और सांसद संतोष पांडेय के बीच सोशल मीडिया पर वार-पलटवार
केशव चंद्रा का राजनीतिक सफर
विधायक केशव चंद्रा बहुजन समाज पार्टी में लंबे समय से सक्रिय रहे। वे बसपा पार्टी के जांजगीर जिला के जिला अध्यक्ष रहे। वे प्रदेश महासचिव बसपा छतीसगढ़ भी रहे। इसके साथ ही बसपा के प्रदेश प्रभारी भी रहे। साथ ही बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे। 2013 में वे पहली बार विधान हेतु निर्वाचित हुए उसके बाद 2018 में दूसरी बार विधायक हेतु निर्वाचित हुए। 2014 से 21 तक वे सदस्य याचिका समिति छतीसगढ़ी विधानसभा रहे।
RELATED POSTS
View all