CG Political : भूपेश हैं तो धोखा है, भाजपा और कांग्रेस दोनों के बीच पति-पत्नी का रिश्ता
October 10, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। जोगी कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता अमित जोगी ने आज प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि भूपेश हैं तो धोखा हैं। भूपेश सरकार ने गंगाजल का भी महत्व ख़त्म कर दिया हैं। वहीं भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि इनके कार्यकाल में भी जनता के साथ खिलवाड़ किया गया। भाजपा औऱ कांग्रेस दोनों के बीच पति पत्नी वाला रिश्ता हैं।
Read More : CG Political : आज फिर होगी कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक, जारी हो सकती है प्रत्याशियों की पहली लिस्ट…
नहीं करेंगे किसी भी पार्टी से गठबंधन
अमित जोगी ने बताया कि जोगी कांग्रेस पार्टी किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। हम पुराने अनुभवों से सिख ले रहे हैं। आगामी चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों के खिलाफ हम बगावत करेंगे। जिसका लाभ जोगी कांग्रेस को मिलने वाला हैं।
जगलाल देहाती ने थामा दामन
सूरजपुर जनपद अध्यक्ष जगलाल देहाती ने जोगी कांग्रेस का दामन थामा हैं। उन्हें अमित जोगी ने पार्टी में प्रवेश कराया। इस दौरन अमित जोगी ने कहा कि चुनाव के आखिरी साल में अस्वस्थ नेता एक्टिव होते जा रहे हैं। जोगी कांग्रेस सबका स्वागत करती हैं। इस बार हम मजबूत स्थिति में नजर आएंगे और सरकार बनाएंगे।
RELATED POSTS
View all