Live Khabar 24x7

CG Political : मतदान से एक दिन पहले JCCJ को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए प्रत्याशी

November 16, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

सक्ती। CG Political : छत्तीसगढ़ में मतदान से एक दिन पहले भी चुनावी उतलपुथल जारी है. सक्ती विधानसभा में जेसीसीजे पार्टी को बड़ा झटका लगा है. जेसीसीजे प्रत्याशी राज कुमार पटेल ने जोगी कांग्रेस से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थामा है. बताया जा रहा कि वे पार्टी से सहयोग नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे.

जेसीसीजे ने सक्ती विधानसभा से राज कुमार पटेल को प्रत्याशी बनाया था. बताया जा रहा कि उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी से सहयोग मांगा था पर सहयोग नहीं मिलने पर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया.

RELATED POSTS

View all

view all