CG political : मंत्री कवासी लखमा ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोले- ‘दो हजार के नोट बंद कर केंद्र सरकार ने कर्नाटक हार का बदला लिया हैं’
May 22, 2023 | by livekhabar24x7.com
जगदलपुर। CG political : छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने 2 हजार रुपये के नोट बंद करने को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, कर्नाटक में बीजेपी को मिली हार का बदला मोदी सरकार ने 2 हजार के नोट बंदकर देशवासियों को परेशानी में डालकर लिया है। 2 हजार का नोट 2 हजार दिन भी नहीं चला और सरकार ने इस नोट को बंद कर दिया। इससे एक बार फिर आम आदमी परेशान हो रहा है।
दरअसल मंत्री कवासी लखमा रविवार को जगदलपुर पहुंचे हुए थे। यहां सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान 2 हजार रुपये के नोट को बंद करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नोटबंदी को लेकर सरकार को एक बार फैसला लेना था, लेकिन 2016 के बाद एक बार फिर 2 हजार रुपये के नोट को बंदकर देशवासियों को मोदी सरकार ने परेशानी में डाल दिया है।
आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि कर्नाटक में जिस तरह से बीजेपी को हार मिली है, इसका बदला लेने के लिए 2 हजार का नोट बंद कर देश की जनता से बदला लिया है। एक बार फिर आम आदमी इस नोट को बदलवाने के लिए बैंकों के सामने कतार में खड़ा रहेगा और परेशान होगा। उन्होंने कहा कि 2 हजार रुपये के नोट को बंद करना मोदी सरकार का गलत फैसला है। इस फैसले ने छत्तीसगढ़ के साथ- साथ पूरे देश की आम जनता को परेशानी में डाल दिया है।
RELATED POSTS
View all