Live Khabar 24x7

CG Political : मोहन मरकाम बने मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई थी शपथ, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रहे मौजूद

July 14, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Political : कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम को भूपेश सरकार में मंत्री बनाया गया है। राजभवन में आज राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मोहन मरकाम को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। शपथ ग्रहण समारोह में सीएम भूपेश बघेल और मुख्य सचिव अमिताभ जैन मौजूद रहे। राष्ट्रगान के बाद समारोह का समापन हुआ।

 

दीपक बैज ने संभाली पीसीसी चीफ की कमान

बता दें, बुधवार शाम छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव देखने को मिला, जिससे खलबली शुरू हो गई। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को पद से हटा दिया गया। वहीं बस्तर सांसद दीपक बैज को तत्काल प्रभाव से पीसीसी का नया अध्यक्ष बनाने का ऐलान गया है। जिससे बाद ऐसा माना जा रहा था कि मोहन मरकाम को कोई और जिम्मेदारी दी जाएगी की नहीं।

Read More : CG News : बिर्रा और बम्हनीडीह बनेगा नगर पंचायत, बम्हनीडीह से दहिदा सड़क पर होगा पुल निर्माण, CM बघेल ने की घोषणा

CM बघेल और कई दिग्गज रहे मौजूद

गुरुवार शाम को स्कुल शिक्षा मंत्री प्रेस साय सिंह टेकाम का मंत्री पद से इस्तीफा देने की बात के बाद यह साफ़ हो गया था कि मोहम मरकाम को मंत्री मंडल में जगह मिलने वाली है। वहीं सीएम भूपेश बघेल ने भी शाम को इसकी घोषणा की थी। इसके बाद आज 11 बजे मोहन मरकाम ने राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली। शपथ समारोह में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, सीएम भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे।

 

RELATED POSTS

View all

view all