Live Khabar 24x7

CG Political : ना विधायकी बची और ना ही सत्ता, क्या अब मूंछ मुड़वाएंगे अमरजीत भगत? चुनाव से पहले खुद किया था ऐलान…

December 4, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Political : छत्तीसगढ़ विधानसभा के 90 सीटों पर हुए मतदान के नतीजे कल घोषित हो गए। जिसमें भाजपा ने 54 सीट में अपना परचम लहराया वहीं कांग्रेस सिर्फ 34 सीटों पर सिमट गई। जबकि गोंडवाना गणतंत्र के खाते में एक सीट आए हैं। कांग्रेस ने दिग्गज नेताओं को पराजय का सामना करना पड़ा। नतीजे आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चे में अरजीत भगत रहे। जिन्होंने चुनाव से पहले भारी जीत का दावा किया था। और बता ही बातों में उन्होंने ऐलान कर दिया कि “अगर 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार नहीं बनी तो मई अपना मूंछ मुड़वा लूंगा।”

Read More : CG Political Breaking : भूपेश बघेल पहुंचे राजभवन, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

बता दे कि सरगुजा के सीतापुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो ने बाजी मार ली है। वे यहां 21 हजार वोटों से जीत हासिल की है। इसके बाद अब मंत्री अमरजीत का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस की सरकार नहीं बनने पर अपनी मूंछ मुड़वाने की बात कही थी। इसको लेकर भाजपा ने अमरजीत भगत का नया लुक भी जारी कर दिया हैं। हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि अमरजीत भगत अपने बात पर अमल करते है कि नहीं?

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all