रायपुर। CG Political : परिवारवाद की राजनीती अब सभी पार्टी में आकर भीत से समा चुकी है। राजनितिक दल भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर अक्सर परिवारवाद का आरोप लगाते हैं। ऐसे में अब पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और CM भूपेश बघेल परिवारवाद के मुद्दे पर एक दूसरे पर छीटा-कासी कर रहे है। दोनों पार्टियों की लिस्ट में 80 से अधिक नामों के ऐलान हुए हैं। जिसमें किसे विधायक के बेटे को टिकट मिलने को लेकर बहस छिड़ी तो बात भाजे-भांजी पर आ टिकी।
रमन सिंह का आरोप
रायपुर ग्रामीण से विधायक के बेटे को टिकट दिए जाने पर रमन सिंह ने परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका परिवार, परिवार नहीं होता है हिंदुस्तान का सबसे बड़ा परिवारवाद है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी के बाद प्रियंका उसके बाद उनका बच्चा राजनीति करेगा, शीर्ष पद पर रहेगा। परिवारवाद की राजनीति का जनक कांग्रेस है और ये सबसे बड़ा उदाहरण है।
भूपेश बघेल का पलटवार
रमन सिंह के परिवारवाद वाले आरोप के भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। भूपेश बघेल ने कहा कि रमन सिंह उनके भांजे विक्रांत और अब भांजी को टिकट मिल गया। अग़ल-बग़ल की सीट मिल गई है। सबकी नाव डूबने वाली है।