Live Khabar 24x7

CG Political : तो ये थी बाबा को डिप्टी CM बनाने की वजह? पढ़े पूरी रिपोर्ट…

June 29, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Political : मुख्यमंत्री के पद की दावेदारी जता रहे टीएस सिंहदेव को आखिर कल डिप्टी सीएम बना दिया। आगामी चुनाव में महज 120 दिन पहले पार्टी के आलाकमान का यह फैसला सबके लिए चौकाने वाला साबित हुआ। वहीं जानकारों का मानना हैं कि कांग्रेस नव यह खेल सरगुजा की 14 सीट पर फिर से अपनी मजबूत कायम करने को लेकर की हैं।

जानकारों का मानना हैं कि बस्तर की 12 सीटों के साथ-साथ अम्बिकापुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया और जशपुर जिले की 14 सीटें इस बार भी सत्ता की राह तय करेंगी। ये सीटें सिंहदेव के बगैर आसान नहीं थी। जिसे ध्यान में रखते हुए आलाकमान ने दिनभर के मंथन के बाद कल यानी बुधवार देर रात को यह तय किया कि सिंहदेव को डिप्टी सीएम का पद दे दिया जाए।

सरगुजा की सीटों को देखें तो इनमें से 9 आदिवासियों के लिये आरक्षित हैं। जहां बाबा की अच्छी पकड़ मानी जाती हैं। पिछली बार कांग्रेस ने सरगुजा की 14 की 14 विधानसभा सीटें जीती, तो उसके पीछे एकमात्र चेहरा टीएस सिंहदेव का था। जानकर कहते हैं कि सरगुजा में पिछली बार के चुनाव में पार्टी ने भले ही मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं था पर संभाग मुख्यालय से विधायक और मंत्री टीएस सिंहदेव के सीएम बनने की चर्चा आम हो गई थी।

ऐसे में यहां से कांग्रेस को बहुत फ़ायदा हुआ था, लेकिन इस बार जनता के बीच अलग ही मैसेज जा रहा था, जो पार्टी के लिए बड़ा नुकसानदायक था। कुल मिलाकर सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाना, एक तरह से ये कहा जा सकता है कि कांग्रेस ने सरगुजा में अपना किला मजबूत कर लिया है।

अध्यक्ष अरुण साव ने बोले- ये टीएस सिंहदेव का अपमान है

टीएस सिंहदेव के उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि जो आदेश कांग्रेस पार्टी ने निकाला है कांग्रेस पार्टी को मुख्यमंत्री बनाने का अधिकार नहीं है। यह अधिकार मुख्यमंत्री और राज्यपाल का है। जिसे ढाई साल मुख्यमंत्री बनाने का वादा था उसे 4 महीने के लिए उपमुख्यमंत्री बनाया जाना टीएस सिंहदेव का अपमान है।

चला चली की बेला में कांग्रेस ने अपने अंतर ग्रह को मिटाने का यह प्रयास किया है।कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का, नशे का, अराजकता का गढ़ बना रखा है जनता के आक्रोश से कांग्रेस डरी हुई है इन सब फैसलों से अब कुछ नहीं होने वाला।

बाबा ने कही ये बात
उप मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ के पहले डिप्टी सीएम के रूप में नाम आने के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब होते हुए TS सिंहदेव ने कहा कि सभी एकजुटता से मिलजुल कर काम करेंगे ।जो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी और प्रदेश के लिए बेहतर हो सके।

RELATED POSTS

View all

view all