CG Political : तेजस्वी सूर्या पहुंचे रायपुर, सरकार पर बोला हमला, कहा – सरकार के कुशासन का सबसे ज्यादा नुकसान युवाओं को हुआ
October 11, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Political : भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या आज रायपुर दौरे पर है। एयरपोर्ट पर आगमन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरों-शोरों से स्वागत किया है। तेजस्वी सूर्या ने सरकार पर जमक निशाना साधा है। तेजस्वी ने कहा – इस प्रवास से पहले दो बार छत्तीसगढ़ आने का और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच रहकर सीएम हाउस घेराव करने का मौका मिला।
इस बार सीएम हाउस के अंदर प्रस्थापित करने का संकल्प लेने आए हैं। हमने CGPSC में हुए घोटाले को मुद्दा बनाकर उठने का काम किया था। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इसके लिए लाठी खाई थी, जिसका प्रतिफल प्रदेश के हाईकोर्ट से हमें मिला है।
Read More : Drug Smuggler Arrested : जम्मू कश्मीर और पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, 4.94 करोड़ रुपये नकद बरामद
आगे कहा – राज्य सरकार के कुशासन का सबसे ज्यादा नुकसान युवाओं को हुआ है। सरकार हजारों युवाओं की आशा आकांक्षाओं को खो चुकी है युवाओं के बीच का आक्रोश प्रदेश के युवा चुनाव के संदर्भ में अपने वोट में दर्ज करेंगे। पिछले पांच साल से युवाओं के आक्रोश को व्यक्त करने युवा मोर्चा ने प्लेटफार्म दिया है।
Addressed the media after reaching Raipur today.
BJYM had exposed the corruption in Chhattisgarh Public Service Commission recruitment. The Chhattisgarh High Court’s order staying the appointments of candidates from the PSC 2021 exam is encouraging. It’s a win for all the youth… pic.twitter.com/KZX5dMQMXy
— Tejasvi Surya (@Tejasvi_Surya) October 11, 2023
युवा मोर्चा के 10 राष्ट्रीय स्तर के कार्यकर्ता चुनाव संदर्भ में काम करेंगे। मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ आज प्रशिक्षण भी रखे हैं। युवा मोर्चा हर बूथ को कैसे मजबूत करेंगे, उनके वोट से भाजपा को कैसे प्रतिस्थापित करेंगे इस पर चर्चा होगी।
तेजस्वी सूर्या ने कहा कि बीजेपी शासित प्रदेशों में इस तरह का घोटाला वहां नहीं है। जब कोर्ट का फैसला आता है तब देश के हर प्रदेश में लागू होता है। यह कॉमन सेंसिकल है।
RELATED POSTS
View all