Live Khabar 24x7

CG Political : छत्तीसगढ़ में सीएम पद को लेकर तनातनी! वोटिंग के दौरान टीएस सिंहदेव ने कह दी ये बड़ी बात…

November 18, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Political : कल छत्तीसगढ़ में दूसरे और अंतिम चरण में 70 सीटों पर मतदान किया गया। प्रदेश के सभी नेता-मंत्रियों ने बढ़-चढ़ मतदान किया। इसी बीच कांग्रेस में सीएम पद की दावेदारी को लेकर नई बहस छिड़ गई है। दरअसल छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के परिवार ने टीएस बाबा को सीएम पद के लिए सबसे काबिल बताया है। जिसके बाद राजनितिक गलियारों में हलचल तेज हो गई हैं।

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सीएम भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए सीएम बघेल और क्रिकेटर विराट कोहली के बीच एक दिलचस्प समानता बताई। टीएस बाबा ने भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट सेमीफाइनल का जिक्र करते हुए कहा कि भूपेश बघेल हमारे कप्तान हैं, लेकिन पार्टी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। याद रखें, विराट कोहली ने शतक बनाया, श्रेयस ने अच्छा खेला, लेकिन मैन ऑफ द मैच मोहम्मद शमी को मिला था। राज्य के डिप्टी सीएम टीएस बाबा का बयान मुख्यमंत्री पद के लिए बघेल के साथ उनकी लंबे समय से चली आ रही खींचातानी के बीच आया है। दरअसल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में सीएम चेहरे की घोषणा नहीं की थी।

Read More : CG Election 2023 : 70 सीटों पर 75.08 प्रतिशत हुआ मतदान, अंतिम आंकड़े जारी, जानें कहां हुई सबसे कम और सबसे अधिक वोटिंग?

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने मुख्यमंत्री चेहरे पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी ने कभी भी मेरा नाम आगे नहीं बढ़ाया था। हम एक साझा नेतृत्व के तहत लड़ रहे हैं और भूपेश बघेल इसका नेतृत्व कर रहे हैं। मैंने नहीं सुना कि मेरे नाम को मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट किया जा रहा है। हां, मेरे संपर्क में रहे लोगों के दिमाग में यह बात थी।

RELATED POSTS

View all

view all