Live Khabar 24x7

CG Political : रिसॉर्ट पॉलिटिक्स पर ये क्या बोल गए सुशील आनंद शुक्ला…

December 2, 2023 | by livekhabar24x7.com

CG Political, livekhbar24x7

रायपुर। CG Political : प्रदेश में विधानसभा चुनाव अपने अंतिम पड़ाव पर है। कल यानी 3 दिसंबर को मतदान के नतीजे आ जाएंगे। जिसको लेकर सभी 1181 प्रत्याशियों की रातों की नींद उड़ी हुई है। सभी प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला कल हो जाएगा। इसके ठीक पहले राजधानी रायपुर के शहीद वेर नारायण सिंह स्टेडियम में लोग जहां T20 मैच का लुफ्त उठा रहे थे, तो वहीं राजनितिक गलियारों में एक खबर तेजी से वायरल हो रही थी। जिसमें बताया जा रहा था कि, नतीजे आने के ठीक बाद कांग्रेस अपने विधायकों को कर्नाटक शिफ्ट करने का प्लान बना चुकी है। इसके लिए चार्टड प्लेन बुक करने की बाते भी निकलकर आती रही।

रिसॉर्ट पॉलिटिक्स की खबर दिनभर मीडिया में बनी रही। वहीं रात होते-होते इस खबर की हवा निकल गई। Livekhabar24X7 ने मामले की गहराई की जांच की, तो पाया कि कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने एक चैनल में इंटरव्यू के दौरान कहा कि, “पार्टी आलाकमान अगर विधायकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी देती है, तो मैं बखूबी निभाऊंगा।”

Read More : CG Political : कांग्रेस ने की बड़ी कार्रवाई, 10 लोगों को किया पार्टी से निष्कासित

वहीं आज कांग्रेस के प्रदेश संचार प्रमुख के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने Livekhabar24X7 के संवाददाता से इस मामले पर कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से जीत रही है, साथ ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। इसलिए हमारे लिए छत्तीसगढ़ से ज्यादा सुरक्षित जगह कहीं नही है। वहीं भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि, भाजपा हमेशा से ही खरीद-फरोक की राजनीति करती है। इसकी हमें आशंका ही नहीं पूर्ण विश्वास है और कांग्रेस पार्टी पूरी तैयारी में हैं।

अब से कुछ घंटे बाद नतीजे जारी हो जाएंगे। और कल शाम होते-होते यह स्पष्ट हो जाएगा कि प्रदेश की जनता ने किस पार्टी पर भरोसा जताया हैं। और अगर सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी में विधायकों की कमी होती हैं तो रिसॉर्ट पॉलिटिक्स कितनी सक्रीय होती।

RELATED POSTS

View all

view all