Live Khabar 24x7

CG Political : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने CM बघेल पर साधा निशाना, बोले – बघेल जी आपके शासन की उल्टी गिनती शुरू

June 22, 2023 | by livekhabar24x7.com

दुर्ग। CG Political : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दुर्ग में विशाल आमसभा को संबोधित करने पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने जनता से 2023 में प्रदेश और 2024 में केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनाने का वादा लिया है। वहीं मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है।

मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की यह प्रदेश सरकार भ्रष्टा चार में डूबी हुई है। जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए चुनाव का इंतजार कर रही है। शाह ने कहा कि बघेल जी आपके शासन की उल्टीा गिनती शुरू हो गई है।

CG Political : वहीं हाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने धान खरीदी को लेकर बयान दिया था। जिसको लेकर बाद में कांगेस के सीनियर मंत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। अब जब अमित शाह छत्तीसगढ़ पहुंचे है तो एक बार फिर यह मुद्दा गरमा गया है। मंत्री अमित शाह ने धान खरीदी को लेकर भी प्रदेश सरकार को घेरा है।
ह ने कहा कि मुख्यरमंत्री बघेल धान खरीदी के मामले में झूठ बोलते हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने राज्यध से 61 लाख टन चावल यानी 92 लाख टन धान खरीदा है। इसके बदले राज्यध सरकार को मोदी जी की सरकार ने 12 हजार 600 करोड़ रुपये दिया है, जबकि बघेल जी ने किसानों को केवल 74 हजार करोड़ रुपये दिया है।

CG Political : उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों से पूछा कि 12 हजार 600 करोड़ ज्या दा है या 74 हजार करोड़। उन्होंगने कहा कि धान खरीदी का 90 प्रतिशत पैसा केंद्र सरकार देती है, तो बताईए धान कौन खरीद रहा है बघेल जी या मोदी जी। इस पर लोगों ने कहा कि मोदी जी।

श्रीराम को किया प्रणाम

मंत्री अमित शाह ने संबोधन शुरू करने से पहले जय श्रीराम और जय जय श्रीराम के नारे लगाए। शाह ने कहा कि छत्तीशसगढ़ प्रभू श्रीराम का ननिहाल है, राम का वनगमन क्षेत्र भी है, इसलिए मैं अपने बात की शुरुआत श्रीराम को प्रणाम करके करता हूं। उन्होंने बताया कि वे केंद्र की मोदी सरकार ने नौ वर्ष पूरे होने पर जनता का आभार व्‍यक्तए करने यहां आए हैं।

घोटालों को लेकर गरजे शाह

शाह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाकचार चरम पर है। इस सरकार पर दो हजार करोड़ रुपये का शराब घोटला और 500 करोड़ का कोयला घोटला करने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं इस सरकार पर गोठानों में 1300 करोड़ और डीएमएफ में 700 करोड़ रुपये के घोटालो का भी आरोप लग रहा है। शाह ने कहा कि यह सरकार हर मार्चे पर फेल हो गई है।

 

 

 

 

 

 

RELATED POSTS

View all

view all