Live Khabar 24x7

CG Political : केंद्रीय गृहमंत्री शाह और BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे रायपुर, भाजपा मुख्यालय में प्रदेश संगठनों के नेताओं के साथ ले रहे बैठक

September 28, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG Political : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज रायपुर पहुंचे। साथ ही संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी आए है। दिल्ली से रायपुर पहुंचे सभी नेता एयरपोर्ट से सीधे भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। जहाँ प्रदेश संगठन के नेताओं के साथ बैठक जारी है। इस बैठक में पार्टी की परिवर्तन यात्रा की समीक्षा के साथ ही पार्टी प्रत्‍याशियों की दूसरी सूची को लेकर चर्चा हो सकती है।

पार्टी नेताओं के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री शाह का दौरा पहले से तय था। संतोष का अभी आज आने का कार्यक्रम था, लेकिन राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नड्डा का दौरा कार्यक्रम अचानक बना है। शाह और नड्डा परिवर्तन यात्रा की समीक्षा के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा की तैयारियों पर भी रिपोर्ट लेंगे। पीएम मोदी की 30 सितंबर को बिलासपुर में सभा प्रस्‍तावित है।

RELATED POSTS

View all

view all