CG Political : विष्णुदेव साय की ताजपोशी कल, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद, पूर्व सीएम बघेल और टी.एस. बाबा को भी दिया गया न्यौता
December 12, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Political : प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल शपथ लेंगे। इस समारोह में प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत कई दिग्गज शामिल होंगे। वहीं आज नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फ़ोन कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इसके साथ ही राज्य शासन द्वारा सभी राजनीतिक पदाधिकारियों, विशिष्टजनों को आमंत्रित किया जा रहा है।
Read More : CG Political : टीएस बाबा की मुराद हुई पूरी, सरजुगा संभाग से बना प्रदेश का नया मुखिया
अजीत जोगी के बाद विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के दूसरे आदिवासी मुख्यमंत्री
वहीं अगर विष्णुदेव साय के बारे में बात करे, तो विष्णुदेव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 को छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक किसान परिवार के घर में हुआ था, उन्होंने अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी, जशपुर, छत्तीसगढ़ में प्राप्त की। विष्णु देव साय ने साल 1990 में विधायक का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। विष्णु देव साय 2020 से 2022 तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। अजीत जोगी के बाद विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के दूसरे आदिवासी मुख्यमंत्री बने।
RELATED POSTS
View all