CG Political War : अरुण साव के बयान पर CM बघेल का पलटवार, बोले – एक झूठ को सौ बार बोलो तो सच लगता है
June 13, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Political War : छत्तीसगढ़ में इन दिनों भाजपा ने भूपेश सरकार पर तीखे प्रहार कर रही है। इस बीच धान खरीदी को लेकर सियासत शुरू हो गई है। हाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार राज्य की सरकार से धान खरीदती है। मंत्री मोहम्मद अकबर ने इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसके बाद आज मीडिया से चर्चा के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के बयान का पलटवार किया है।
CG Political War : मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी को लेकर कहा, हमारी सरकार जब से बनी, तब से हम चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। लगातार दौरे कर रहे हैं। जनता और कार्यकर्ताओं के बीच में रहे हैं, भाजपा अभी जनसंपर्क कर रही है। संगठन के लोगों से भी मुलाकात चल रही है। विधानसभा वार लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है।
हाल ही में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा था कि केंद्र सरकार प्रदेश का धान खरीदती है। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा-भारतीय जनता पार्टी लगातार झूठ बोलती है। एक झूठ को सौ बार बोलो तो सच लगता है, इसलिए भाजपा झूठ बोलती है।
केंद्र सरकार धान खरीदती है, लेकिन हरियाणा, पंजाब से, यहां पूरा सिस्टम राज्य सरकार का है। केंद्र सरकार चावल खरीदे या ना खरीदे, राज्य सरकार किसानों से धान खरीदेगी। केंद्र सरकार केवल एक परिवार को 5 किलो चावल देती है, लेकिन हम 35 किलो चावल देते हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस को बेटा बेटी की पार्टी बताया था। इस पर मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा-नड्डा जी जिस प्रदेश से आते हैं, अनुराग ठाकुर के पिताजी मंत्री थे, राजनाथ सिंह का बेटा विधायक है, अमित शाह के बेटे भी पद में है। उंगली उठाने से पहले उन्हें अपनी पार्टी के बारे में सोचना चाहिए।
RELATED POSTS
View all