रायपुर। CG Politics : चुनाव के मद्देनजर फिर से अमित शाह का राजधानी में आगमन होने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया प्रदेश भाजपा की कमान संभाल रहे है। यह अमित शाह का चौथा छत्तीसगढ़ दौरा होने जा रहा है। पहले दिन रात में आठ बजे से 10 बजे तक प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा चुनावी तैयारी को लेकर किए जाएंगे। विभिन्न समितियों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करेंगे। साथ ही आने वाले दिनों के लिए चुनावी रणनीति बनाएंगे।
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मान्डविया की द्वारा बनाई गई चुनावी समितियों के पदाधिकारियों की बैठक ली है। उनके सौंपे गए कामों की समीखा की गई है। इस दौरान आने वाले दिनों के लिए चुनावी प्लान क्या है इस बारे में पूछा। जिन समितियों के कार्य संतोषजनक नहीं मिले, उन्हें संयोजकों और पदाधिकारियों को तत्काल सुधार करने को कहा। बैठक में आरोप पत्र समिति, घोषणा पत्र समिति सहित करीब 16 समितियों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे।
Read More : CG News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महामाया देवी के किए दर्शन, देशवासियों के लिए की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना, देखें तस्वीर…CG Politics
CG Politics : वहीं, चुनाव सह प्रभारी डॉ. मांडविया ने दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में कहा, भाजपा का घोषणा पत्र कांग्रेस से बेहतर होगा। कांग्रेस सिर्फ सत्ता में आने के लिए लोगों से झूठे वादे करती है। केंद्र में हमने कई घोषणाएं नहीं की थी, लेकिन आज हमने पूरा किया।