CG Politics : भाजपा को तगड़ा झटका, 250 से अधिक कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल, विधायक ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत
August 9, 2023 | by livekhabar24x7.com
जशपुर। CG Politics : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव नजदीक है। सभी पार्टियां अपना पूरा जोर आजमा रही हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं का विश्वास जितने में एक पार्टी कामयाब है, तो दूसरी असफल हो रही है। कार्यकर्ता संख्या में नई पार्टी में प्रवेश कर रहे है। सत्ता के साथ विपक्षी दलों को इससे बड़ा झटका लग सकता है। चुनाव के समय में दल बदल का खेल समीकरण में गड़बड़ी कर सकता है।
CG Politics : आज छत्तीसगढ़ भाजपा को बड़ा झटका लगा है। जशपुर में एक साथ 250 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए। सभी कार्यकर्ताओं को विधायक विनय भगत ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया। बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद कार्यक्रम में रहे।
RELATED POSTS
View all