Live Khabar 24x7

CG Politics : चुनाव के नतीजों से पहले राजनीती में भूचाल, टीएस बाबा ने दिया बड़ा बयान, कहा – अब चुनाव नहीं लडूंगा

November 19, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG Politics : छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर को अंतिम चरण का मतदान पूरा हो चुका है। भाजपा से लेकर कांग्रेस तक सभी अपनी-अपनी सरकार का दावा कर रही है। मतदान के बाद भी राजनितिक सरगर्मी कम नहीं हो रही हैं। रायपुर के राजीव भवन में सभी कांग्रेस प्रत्याशियों की वन टू वन चर्चा जारी है।

इसी बीच प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव (Deputy CM TS Singh Deo) का एक बड़ा बयान सामने आया है। डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव के इस बयान के सामने आने के बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने दिया बड़ा बयान

डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि, अब मैं चुनाव नहीं लडूंगा। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसका निर्वहन करते रहूंगा। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश का सीएम कौन होगा इस सवाल के जवाब पर टीएस सिंह देव ने कहा कि, प्रदेश का अगला सीएम कौन होगा यह हाईकमान तय करेगा। इसके साथ ही डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा कि, प्रदेश में दो तिहाई बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी।

RELATED POSTS

View all

view all